नई दिल्ली। आप भी जीमेल यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। दरअसल गूगल जल्द ही अपका जीमेल अकाउंट बंद कर सकता है। कंपनी अपने यूजर्स के अकाउंट के लिए नई पॉलिसी लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसके मुताबिक अगर आप दो साल से जीमेल (Gmail), ड्राइव या फोटो को लेकर इनएक्टिव हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेन्ट को हटा सकती है, जिनमें आप इनएक्टिव हैं।
पढ़ें- सीएम बघेल ने दीपावली की परंपरा को संजोया, निवास में धान की बाली लगाकर पूरी की रस्म
कंपनी इन पॉलिसी को अगले साल 1 जून से लागू करेगी। कंपनी के अनुसार, नई पॉलिसी उन यूजर्स के अकाउंट्स के लिए हैं जो या तो इनएक्टिव हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रहे हैं।
पढ़ें- कोयला गैंग ने कई पॉवर प्लांटों को लगाया करोड़ों…
कंपनी ने कहा, ‘अगर आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज लिमीट से ज्यादा है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल (Gmail), ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है.’ साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह कंटेन्ट हटाने का प्रयास करने से पहले यूजर्स को कई बार इसकी सूचना देगी।
पढ़ें- CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- पौने 5 लाख गठा…
कंपनी ने आगे कहा, ‘यदि आपको अपने निशुल्क 15 जीबी स्टोरेज से ज्यादा की जरूरत है, तो आप गूगल वन (Google One) के साथ एक बड़े स्टोरेज प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं.’
पढ़ें- ढेबर सिटी के पास ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, स…
ऐसे में अपने अकाउंट को एक्टिव रखने का सबसे सरल तरीका यह है कि जब भी साइन इन करें या इंटरनेट पर काम करें तो समय-समय पर अपने जीमेल, ड्राइव या फोटो पर जाएं। इसके अलावा इनेक्टिव अकाउंट मैनेजर भी आपके विशेष कंटेन्ट को मैनेज करने में मदद कर सकता है।