धनुष तोप में चायना बेयरिंग का मामला : पोखरण से बुलाई तोप की जांच में जुटी सीबीआई

Ads

धनुष तोप में चायना बेयरिंग का मामला : पोखरण से बुलाई तोप की जांच में जुटी सीबीआई

  •  
  • Publish Date - July 27, 2017 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

 

जबलपुर। आर्टेलरी धनुष तोप में मेड इन चायना के बेयरिंग लगाए जाने की जांच-पड़ताल में नया मोड़ आ गया है। जबलपुर पहुंची सीबीआई टीम ने पोखरण से वापस बुलाई गई गनों का एक-एक पार्ट्स अलग कर बेयरिंग दिखने कहा है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई से मिले निर्देश के फौरन बाद फैक्ट्री प्रबंधन  एक गन को वर्कशॉप में ले भी गया है.. उसके कलपुर्जों को अलग करने का काम शुरू कर दिया  है… सूत्रों की माने तो जांच करने जीसीएफ फैक्ट्री पहुंची सीबीआई की टीम ने वायर रेस रोलर बेयरिंग से जुड़ी जांच-पड़ताल की रफ्तार पहले की अपेक्षा और बढ़ा दी है… सीबीआई की टीम दोबारा से प्रोजेक्ट सेल पहुंची और गनों का मुआयना किया। टीम ने 6 नंबर की उस धनुष तोप को भी करीब से जांचा-परखा जिसका पिछले दिनों पोखरण में परीक्षण के दौरान मजल फटा था…  सीबीआई अफसरों ने पर्चेस डिपार्टमेंट के अधिकारियों से भी पूछताछ की…  सीबीआई ने जिन लोगों से चायना वायर रेस रोलर बेयरिंग पूछताछ की है उनमे उस वक्त फैक्ट्री के पर्चेस डिपार्टमेंट में रहे अधिकारी भी शामिल है।