‘द मैरिड वूमन’ शो के कास्ट ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ एकजुटता प्रदर्शित की

Ads

'द मैरिड वूमन' शो के कास्ट ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ एकजुटता प्रदर्शित की

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

जयपुर, चार मार्च (भाषा) ‘दी मैरिड वुमन’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली मोनिका डोगरा और रिधि डोगरा ने बृहस्पतिवार को यहां अपने इस धारावाहिक का प्रचार किया।

अभिनेत्रियों ने यहां अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का दौरा किया और एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने और उनके समर्थन में इंद्रधनुषी झंडा लहराया।

साहिर रजा द्वारा निर्देशित ‘द मैरिड वुमन’ शहरी क्षेत्र की महिलाओं पर आधारित वेब सीरिज है जिसका प्रसारण आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होगा।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा