CBI Action in NEET Paper Leak Case/Image Credit: X Handle
CBI Action in NEET Paper Leak Case: नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक होने के बाद से ही CBI की टीम एक्शन मोड पर है। CBI की टीम ने इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब CBI ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को गिरफ्तार किया है। जाँच एजेंसी ने शिवराज मोटेगांवकर रॉउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है।
आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग संस्थान के मालिक हैं। वो खुद ही इस संस्थान का संचालन करते हैं। यह संस्थान छात्रों को NEET UG परीक्षा की तैयारी कराता है। प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर की नौ ब्रांच हैं। इनमें मुख्य शाखा लातूर में है। वे एनटीए से जुड़े रसायन विज्ञान के व्याख्याता पी.वी. कुलकर्णी के करीबी हैं। (CBI Action in NEET Paper Leak Case) उनके संस्थान और आवास पर तलाशी के दौरान रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र बरामद हुआ। इसमें 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के समान प्रश्न थे। इस मामले में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
CBI Action in NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद से CBI एक्शन मोड में हैं। CBI ने बीते 24 घंटों में 5 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त की गई वस्तुओं की गहन जांच जारी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नीट यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से जुड़े मामले में एक लिखित शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI ने 12.05.2026 को केस दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही जांच एजेंसी ने टीमें गठित की थी। (CBI Action in NEET Paper Leak Case) इसके बाद देशभर में कई जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए। इनमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
CBI Action in NEET Paper Leak Case: CBI ने इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिलियानगर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 9 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है। उनसे पूछताछ जारी है। 10वें आरोपी को अदालत में पेश CBI ने रिमांड पर लिया है।
वहीं पेपर लीक मामले में स्पेशल टीमों द्वारा जांच जारी है और अब तक की जांच में परीक्षा से पहले प्रसारित रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न पत्रों के लीक होने के वास्तविक स्रोत का पता चला है। (CBI Action in NEET Paper Leak Case) इसके अलावा, उन बिचौलियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जो उन छात्रों को जुटाने में शामिल थे, जिन्होंने NEET UG-2026 परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को विशेष कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाने और उन पर चर्चा करने के लिए लाखों रुपए का भुगतान किया था।
इन्हे भी पढ़ें:-