सीबीआई ने कोलकाता के दो युवकों के अपहरण मामले में फरार आरोपी को सूरत से किया गिरफ्तार

सीबीआई ने कोलकाता के दो युवकों के अपहरण मामले में फरार आरोपी को सूरत से किया गिरफ्तार

सीबीआई ने कोलकाता के दो युवकों के अपहरण मामले में फरार आरोपी को सूरत से किया गिरफ्तार
Modified Date: April 13, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: April 13, 2026 9:08 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के सूरत से 11 साल पहले कोलकाता के दो निवासियों के अपहरण में कथित रूप से शामिल एक भगोड़े को सोमवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भोला सिंह ने पश्चिम बंगाल में अपहरण की कथित साजिश रची थी और इसके बाद वह गुजरात चला गया था। वहां वह पिछले लगभग 11 वर्षों से ‘अमित शर्मा’ के नाम से फर्जी पहचान बनाकर रह रहा था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “इस मामले के अलावा आरोपी भोला सिंह बिहार पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 11 अन्य मामलों में भी वांछित अपराधी है। ये मामले अपहरण, हत्या के प्रयास, हत्या और अवैध हथियार एवं विस्फोटक रखने से संबंधित हैं।’

सीबीआई के दलों ने सूरत में भोला सिंह के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को उन युवकों की माताओं की याचिका पर सौंपा गया था, जो 14 जुलाई, 2014 को लापता हो गए थे।

एजेंसी ने बताया, “आरोपी भोला सिंह 2015 में जांच शुरू होने के समय से ही फरार था। वह सूरत में अमित शर्मा के नाम से फर्जी पहचान पर रहते पाया गया।”

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में