सीबीआई ने जादूगर पी सी सरकार जूनियर के आवास पर छापा मारा

Ads

सीबीआई ने जादूगर पी सी सरकार जूनियर के आवास पर छापा मारा

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

कोलकाता, 29 जनवरी (भाषा) सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने शुक्रवार को मशहूर जादूगर पी सी सरकार जूनियर के आवास पर छापा मारा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि सरकार और पोंजी कंपनी टॉवर ग्रुप के बीच कथित तौर पर कुछ वित्तीय संबंध के बारे में पता चला है। कंपनी अब बंद हो चुकी है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि चिट फंड कंपनी ने कथित तौर पर सरकार के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया था, जो एक समय में टॉवर ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर हुआ करते थे।

उन्होंने बताया कि मुकुंदपुर स्थित उनके निवास पर तलाशी अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसका मकसद जादूगर और कंपनी के बीच संबंधों को लेकर दस्तावेजों का पता लगाना था।

इस घटना पर टिप्पणी के लिए सरकार से संपर्क नहीं किया जा सका।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश