सीबीएसई चेयरमैन और सचिव का तबादला छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा: केजरीवाल

Ads

सीबीएसई चेयरमैन और सचिव का तबादला छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा: केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 12:49 AM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को केंद्र का संदेश स्पष्ट है कि सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जनता के आक्रोश के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया जाएगा।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली विवाद के बाद केंद्र द्वारा सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन्हें हटाने का यह कदम लाखों छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।

केजरीवाल ने बयान में कहा, ‘सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया गया है। बस इतना ही? क्या इतने बड़े घोटाले पर सरकार की यही प्रतिक्रिया है? यह सजा है या संरक्षण?’

केजरीवाल ने कहा, ‘सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का तबादला करके मोदी सरकार ने लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है।’

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष