तकनीकी खराबी से प्रभावित सीयूईटी यूजी परीक्षा छह और सात जून को होगी: एनटीए

Ads

तकनीकी खराबी से प्रभावित सीयूईटी यूजी परीक्षा छह और सात जून को होगी: एनटीए

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 12:37 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 12:37 AM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को कहा कि 30 मई को तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा छह और सात जून को फिर से आयोजित की जाएगी।

एजेंसी ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नये एडमिट कार्ड भी जारी किए हैं, जिन्हें आधिकारिक सीयूईटी पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रभावित सीयूईटी-यूजी 2026 उम्मीदवारों के लिए नये एडमिट कार्ड अब उपलब्ध हैं। संशोधित परीक्षा तिथियां 6 और 7 जून 2026 हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।’

एनटीए ने पहले कहा था कि 30 मई को तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा की पहली पाली की शुरुआत में देरी होने के बाद अपने परीक्षा केंद्रों को छोड़कर चले गए 3,765 सीयूईटी (यूजी) अभ्यर्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने के लिए एक बार अवसर दिया जाएगा।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष