‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए सीईसी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए: प्रियंका गांधी वाद्रा

‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए सीईसी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए: प्रियंका गांधी वाद्रा

‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए सीईसी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए: प्रियंका गांधी वाद्रा
Modified Date: September 24, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: September 24, 2026 12:14 pm IST

वायनाड (केरलम), 24 सितंबर (भाषा) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर कथित तौर पर जानबूझकर ‘‘अनुचित चुनाव’’ होने देने के लिए ‘‘देशद्रोह’’ के अपराध में आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो भी व्यक्ति चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ ‘‘छेड़छाड़’’ करता है, वह देशद्रोह कर रहा है।

कांग्रेस की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद ने कहा, ‘‘हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। अगर उस पद पर बैठे किसी व्यक्ति ने गैरकानूनी काम किया है, तो मुझे नहीं लगता कि उसे उस तरह की कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए, जैसी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को मिली हुई है।’’

उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ करना और उसमें से करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाना ‘‘लोकतंत्र, संविधान और देश के खिलाफ आपराधिक कृत्य’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके खिलाफ किसी अन्य अपराधी की तरह आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन पर देशद्रोह के आरोप में मुकदमा चलना चाहिए। मेरा रुख बिल्कुल स्पष्ट है।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में