गौतम अदाणी, शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के पास 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी

गौतम अदाणी, शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के पास 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी

गौतम अदाणी, शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के पास 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी
Modified Date: September 24, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: September 24, 2026 12:30 pm IST

कोलकाता, 24 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के पास न्यू टाउन क्षेत्र में बनने वाले 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी। अस्पताल का निर्माण अदाणी समूह करेगा।

गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की प्रमुख प्रीति अदाणी, बेटे एवं अदाणी पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक करण अदाणी तथा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ के लिए भूमि पूजन किया।

बाद में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और गौतम अदाणी ने चिकित्सा सुविधा की पट्टिका का अनावरण किया। अस्पताल का निर्माण न्यू टाउन के एक्शन एरिया-2 में 51 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। अधिकारी ने इससे पहले घोषणा की थी कि अस्पताल के आधे बिस्तर गरीब मरीजों के लिए आरक्षित होंगे।

इससे पहले दिन में गौतम अदाणी ने यहां कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में