श्रीनगर, 28 जून (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
कुमार ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पत्रकारों से कहा, “जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में, खासकर बडगाम जिले में, हम बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। बूथ स्तर के अधिकारियों से बातचीत के बाद हम कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद भी लेंगे।”
उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की नींव करार दिया। भारत निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर है।
कुमार, सोमवार को यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर सकते हैं।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन