कर्नाटक: मुख्यमंत्री की पोलियो टीकाकरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करने की अपील

Ads

कर्नाटक: मुख्यमंत्री की पोलियो टीकाकरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में सहयोग करने की अपील

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 01:56 PM IST

बेंगलुरु, 28 जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को सभी माता-पिता से पांच वर्ष से कम उम्र के हर बच्चे को पोलियो की खुराक जरूर दिलाने की अपील की।

शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को विकलांगता से बचाने और भारत की पोलियो-मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास से पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसे एक ‘ऐतिहासिक कार्यक्रम’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारी सरकार पांच वर्ष से कम उम्र के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दे रही है, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा पोलियो का शिकार न हो। हमने इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।’’

शिवकुमार ने कहा, ‘‘स्वस्थ कर्नाटक और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। हमारा राज्य हर स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।’’

उन्होंने इस अभियान में सहयोग देने के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अन्य लोगों को भी बधाई दी।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना