ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे

Ads

ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) ईद-उल-अजहा के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, केंद्र ने ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को छुट्टी घोषित की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली/नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश