CM Vijay Anti Corruption Helpline : तमिलनाडु में ‘नायक’ फिल्म का रियल लाइफ रीमेक! सीएम विजय ने घूसखोरों के खिलाफ जारी किया टोल फ्री नंबर, शिकायत करने पर मिलेगा यह बड़ा इनाम

Ads

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली नई सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए रिश्वत की शिकायत करने वालों के लिए ₹1 लाख के इनाम की योजना शुरू की है। इसके साथ 24 घंटे हेल्पलाइन और पारदर्शी प्रशासन के लिए कई नए सुधारों की घोषणा की गई है।

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 02:58 PM IST

CM Vijay Anti Corruption Helpline / CREDIT : x

HIGHLIGHTS
  • रिश्वत की शिकायत सबूत के साथ करने पर ₹1 लाख इनाम देने की योजना
  • 24 घंटे चालू रहने वाला टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
  • सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सख्त निगरानी प्रस्ताव

चेन्नई: CM Vijay Anti Corruption Helpline तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली नई सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक अनोखा फैसला लिया है। सरकार ने प्रशासन को पूरी तरह ईमानदार बनाने के लिए एक नई इनाम योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अगर किसी भी सरकारी दफ्तर में किसी नागरिक से रिश्वत मांगी जाती है, तो सबूत के साथ शिकायत करने वाले को सरकार की तरफ से 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

जारी किया टोल फ्री नंबर

इस काम को आसान बनाने के लिए सरकार ने 24 घंटे काम करने वाला एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 425 1555 जारी किया है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा है कि रिश्वत की रकम चाहे 1000 रुपये जितनी कम ही क्यों न हो, लोग बिना किसी डर के सबूत के साथ इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

Tamil Nadu Citizen Card TVK ‘नागरिकता कार्ड’ लाने की तैयारी में TVK

इसके साथ ही सरकार एक विशेष ‘नागरिकता कार्ड’ भी लाने जा रही है, जिससे लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर पर मिल जाएगा और उन्हें किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों को बेचने वालों पर सख्त गुंडा एक्ट लगाने और थानों में पारदर्शिता के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।

3 महीने के अंदर ख़त्म करेंगे भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री विजय ने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया है कि वह अगले 3 महीनों के भीतर सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म कर देंगे। इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वे खुद भी हर दिन एक आम कर्मचारी की तरह बिल्कुल सही समय पर ऑफिस पहुंचते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :