Uttarakhand Govt Job Latest News || AI Generated File
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक हजार वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) की नियुक्ति करने, प्रतिक्रिया समय न्यूनतम रखने तथा प्रदेश भर में ‘शीतलखेत मॉडल’ अपनाने के निर्देश दिए। (Uttarakhand Govt Job Latest News) अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए अल्मोड़ा जिले के ‘शीतलखेत मॉडल’ को पूरे प्रदेश में लागू करने पर जोर दिया। इस मॉडल में स्थानीय समुदायों और वन अधिकारियों के बीच सक्रिय सहयोग के जरिए जंगल की आग की रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने मोबाइल अलर्ट प्रणाली के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में आग की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
धामी ने फायर लाइन के आसपास छोटी-छोटी तलैया बनाने, आग की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा आग बुझाने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। (Uttarakhand Govt Job Latest News) इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए 1000 नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्राम समितियों और वन पंचायतों को वनाग्नि रोकथाम के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग के प्रत्येक प्रभाग में पशु चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। इस साल प्रदेश में अब तक जंगल में आग लगने की 309 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 257 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हाल ही में चमोली जिले में आग बुझाने के दौरान वन विभाग के एक अस्थाई कर्मचारी की मौत भी हुई थी।