Titan Limited Share Price Target: बाजार के दिग्गज क्यों हैं Tata के इस स्टॉक पर फिदा? LIC का दांव देखकर बाजार में मची चर्चा!

Ads

Titan Limited Share Price Target: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन लिमिटेड के शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी की मजबूत स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यह स्टॉक निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। (NSE: TITAN, BSE: 500114)

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 03:22 PM IST

(Titan Limited Share Price Target/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • टाइटन शेयर में शुक्रवार को करीब 1% की तेजी रही।
  • शेयर ने ₹4113.80 का इंट्रा-डे हाई बनाया।
  • मॉर्गन स्टेनली ने टारगेट ₹5182 रखा।

नई दिल्ली: Titan Limited Share Price Target: टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाइटन लिमिटेड के शेयर में आज शुक्रवार को हल्की तेजी देखने को मिली है। शेयर करीब 1 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 4,113.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हाल के दिनों में इस स्टॉक में उतार-चढ़ाव रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स का रूख अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। बाजार में इस कंपनी को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। खासकर इसके मजबूत ब्रांड और लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए।

सोने से जुड़े फैसलों का असर

हाल ही में सरकार की ओर से सोने की खरीद को लेकर कुछ नीतिगत बदलाव देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से एक साल तक सोना कम खरीदने की अपील और इंपोर्ट ड्यूटी को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने जैसे फैसलों का असर बाजार पर पड़ा है। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव टाइटन के ज्वेलरी बिजनेस पर भी देखा जा रहा है। इसी कारण पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस

रिपोर्ट के अनुसार, मॉर्गन स्टेनली ने टाइटन पर अपनी रिपोर्ट में बुलिश रुख बनाए रखा है। हालांकि कंपनी के टारगेट प्राइस को हल्का घटाकर 5212 रुपये से 5182 रुपये कर दिया गया है। साथ ही रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को 20 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद कंपनी मजबूत स्थिति में है और निवेशकों के लिए यह स्टॉक आकर्षक बना हुआ है।

Titan Company Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (22 मई 2026)

मापदंड (Parameter) विवरण (Value)
कंपनी का नाम Titan Company Ltd
NSE सिंबल TITAN
वर्तमान शेयर कीमत ₹ 4,097.80
आज का बदलाव +₹14.70 (+0.36%)
ओपन (Open) ₹ 4,057.20
हाई (High) ₹ 4,113.80
लो (Low) ₹ 4,054.10
मार्केट कैप ₹3.63 लाख करोड़
P/E रेशियो 71.68
डिविडेंड यील्ड उपलब्ध नहीं
52-वीक हाई ₹ 4,605.00
52-वीक लो ₹ 3,303.10
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

निवेशकों के लिए संकेत

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि बाजार में गिरावट की स्थिति में टाइटन का शेयर 3500 रुपये तक आ सकता है जो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एंट्री का मौका हो सकता है। वहीं, नोमुरा का भी मानना है कि कंपनी सभी सेगमेंट को अच्छी तरह मैनेज कर रही है। हालांकि रोजमर्रा की ज्वेलरी बिक्री पर थोड़ा दबाव दिख सकता है। इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 5.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि एलआईसी के पास भी करीब 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद है जो निवेशकों के भरोसे को दिखाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

टाइटन के शेयर में आज कितनी तेजी रही?

शुक्रवार को टाइटन का शेयर करीब 1% बढ़कर ₹4113.80 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा।

क्या टाइटन शेयर को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं?

हाँ, कई ब्रोकरेज हाउस टाइटन को लेकर अभी भी सकारात्मक (बुलिश) रुख रखे हुए हैं।

क्या टारगेट प्राइस में कोई बदलाव हुआ है?

हाँ, मॉर्गन स्टेनली ने टारगेट ₹5212 से घटाकर ₹5182 किया है, जो मामूली कटौती है।

टाइटन के शेयर में हाल में गिरावट क्यों आई?

सोने से जुड़ी नीतियों और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण ज्वेलरी डिमांड पर असर की आशंका से गिरावट आई है।