पश्चिम बंगाल हिंसा में अब तक 16 की मौत, केंद्रीय टीम ने अधिकारियों, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, शुरू की जांच

पश्चिम बंगाल हिंसा में अब तक 16 की मौत, केंद्रीय टीम ने अधिकारियों, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, शुरू की जांच

पश्चिम बंगाल हिंसा में अब तक 16 की मौत, केंद्रीय टीम ने अधिकारियों, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, शुरू की जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 6, 2021 7:16 pm IST

कोलकाता, (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। इस टीम को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारणों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More News: रेमडेसिविर लेकर पहुंचा विमान रनवे पर हुआ क्रैश, दोनों पायलट को आई हल्की चोटें

सूत्रों ने बताया कि टीम के सदस्यों ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गयी है।

Read More News: मौत के आंकड़ों पर सवाल…पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्मशान-कब्रिस्तान से सही आंकड़े लेने की नसीहत

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उसके कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी, महिला सदस्यों पर हमला किया और घरों में तोड़फोड़ की तथा दुकानों में लूटपाट की। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की अगुवाई में, टीम ने राज्य सचिवालय का दौरा किया और मुख्य सचिव, गृह सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की।

Read More News:  तीन दिन के पांच बच्चों की गूंजी किलकारी, सभी नवजात की मां हैं संक्रमित

उन्होंने बताया कि टीम ने जमीनी हालात का आकलन करने के लिए दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में कुछ स्थानों का दौरा किया। दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीम के सदस्यों ने हिंसा में मारे गए हरन अधिकारी के परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टीम राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेगी और चुनाव बाद की हिंसा पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहेगी।

Read More News:  प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, तो युवती के चाचा ने युवक के पिता को कर लिया अगवा


लेखक के बारे में