नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को जम्मू -कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू से मुलाकात की और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में स्कूली और उच्च शिक्षा संबंधी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।
बैठक में शिक्षक प्रशिक्षण, संस्थागत विकास, कौशल विकास और जम्मू-कश्मीर में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाए गए अन्य उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
प्रधान ने ‘एक्स’ पर कहा, “जम्मू-कश्मीर सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू के साथ सार्थक चर्चा हुई।”
उन्होंने कहा,“शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित मुद्दों और जम्मू-कश्मीर में स्कूली एवं उच्च शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। शिक्षक प्रशिक्षण, संस्थागत विकास, कौशल विकास और शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के अन्य उपायों पर चर्चा की।”
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने रोजगार क्षमता बढ़ाने और विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करने के प्रयासों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नामांकन और शैक्षिक परिणामों में सकारात्मक रुझान देखना उत्साहजनक है।
प्रधान ने कहा, “नामांकन और शैक्षिक परिणामों में सकारात्मक रुझान देखकर उत्साहजनक लग रहा है।”
उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच निरंतर सहयोग के माध्यम से, हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने, रोजगार क्षमता में सुधार करने और जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश