केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को पांच जून तक परिसर सौंपने को कहा

Ads

केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को पांच जून तक परिसर सौंपने को कहा

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 02:15 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली स्थित जिमखाना क्लब को पांच जून तक अपना परिसर सौंपने को कहा है।

सरकार ने कहा है कि यह भूमि रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत भूमि एवं विकास कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह भूमि तात्कालिक संस्थागत जरूरतों, शासन संबंधी बुनियादी ढांचे और जनहित की परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘भूमि एवं विकास कार्यालय परिसर को पांच जून को अपने कब्जे में लेगा।’’

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश