TMC Councillor Sanjay Das Death: TMC पार्षद संजय दास की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे के अंदर इस हाल में मिले, कई बड़े नेताओं के माने जाते थे करीबी

Ads

TMC Councillor Sanjay Das Death: बंगाल की राजनीति में बड़ा झटका! इस TMC पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बड़े नेताओं के माने जाते थे करीबी

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 02:29 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 02:31 PM IST

tmc parshad/ image source:

HIGHLIGHTS
  • संजय दास की संदिग्ध मौत
  • फंदे से मिला शव
  • बरामद पुलिस ने शुरू की जांच

TMC Councillor Sanjay Das Death: कोलकाता। दक्षिण दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद एवं सीआइसी (स्वास्थ्य विभाग) संजय दास की अस्वाभाविक परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह उनका शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया।

Sanjay Das Death: परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल नागेरबाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Bengal News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जानकारी के अनुसार, संजय दास राजारहाट-गोपालपुर की पूर्व तृणमूल विधायक अदिति मुंशी और तृणमूल नेता देवराज चक्रवर्ती के करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे मानसिक तनाव में थे। वहीं, पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी और हाल ही में ईडी की पूछताछ के बाद से उनके परेशान रहने की भी बात सामने आ रही है।