Twisha Sharma Case Update: क्या ट्विशा के पति समर्थ सिंह को बचाने में जुटी है पुलिस? गिरिबाला सिंह को दी गुप्त नोटिस, फिर मीडिया से बचते नजर आए पुलिस वाले

Ads

त्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शनिवार को भोपाल स्थित पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर हाई कोर्ट का नोटिस लेकर पहुंची। हालांकि नोटिस को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे मामले में सस्पेंस और बढ़ गया है।

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 01:11 PM IST

Twisha Sharma Case Update/ Image CREDIT : x

HIGHLIGHTS
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची पुलिस टीम
  • पुलिस अधिकारी के हाथ में था हाई कोर्ट का नोटिस
  • नोटिस पर सवाल पूछने पर जवाब देने से बचते दिखे अधिकारी

भोपाल: मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। शुक्रवार रात को पुलिस ने त्विशा के फरार पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया था। आज यनि शनिवार को पुलिस भोपाल में त्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। पुलिस वाले के हाथ में हाई कोर्ट का एक नोटिस था। लेकिन जब वहां मौजूद पत्रकारों ने नोटिस को लेकर सवाल पूछे, तो पुलिस अधिकारी ने साफ़-साफ़ कुछ भी नहीं बताया और बात बड़े अफसरों पर टाल दी। पुलिस के इस अंदाज से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bhopal Police Katara Hills मैं हाई कोर्ट का नोटिस लेकर आया हूँ”

कटारा हिल्स इलाके में जब पुलिस की गाड़ी पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बंगले पर रुकी। गाड़ी से उतरे पुलिस वाले के हाथ में एक कागज था। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे कोई नोटिस लेकर आए हैं, तो उन्होंने कहा, “हाँ, मैं हाई कोर्ट का नोटिस लेकर आया हूँ।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह नोटिस गिरिबाला सिंह के लिए है, तो उन्होंने “हाँ” कहा।

सीनियर अधिकारी ही आपको बताएँगे

असली सस्पेंस तब बना जब पुलिस अधिकारी नोटिस देकर घर से बाहर निकले। पत्रकारों ने जब उनसे नोटिस के बारे में और जानकारी मांगी, तो वे कैमरे से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “यह हाई कोर्ट का नोटिस था। मेरे सीनियर अधिकारी ही आपको इस बारे में ज्यादा बता पाएंगे।”

इन्हें भी पढ़ें :