Twisha Sharma Case Update : कटारा हिल्स की छत से शुरू हुई मौत की पहेली! पहली बार सामने आया खौफनाक क्राइम सीन, इधर आधी रात को कस्टडी में आया फरार पति

Ads

भोपाल के चर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कटारा हिल्स स्थित ससुराल की उस छत की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां त्विशा फंदे से लटकी मिली थीं। इस बीच फरार पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच अब दहेज हत्या के एंगल से की जा रही है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 12:24 PM IST
HIGHLIGHTS
  • त्विशा शर्मा केस में पहली बार सामने आईं क्राइम सीन की तस्वीरें
  • फरार पति समर्थ सिंह पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
  • हाईकोर्ट ने AIIMS दिल्ली से दूसरे पोस्टमार्टम के दिए आदेश

भोपाल: Twisha Sharma Case Update एक्टर और मॉडल त्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित त्विशा के ससुराल की उस छत की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ 33 वर्षीय त्विशा 12 मई को फंदे से लटकी मिली थीं। IBC24 ने उस क्राइम सीन का जायजा लिया है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मौत मामले की जांच अब दहेज हत्या के कथित मामले में बदल गई है। इस बीच पुलिस ने त्विशा के फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को हिरासत में ले लिया है।

दोनों पक्षों ने किए अलग अलग दावे

बता दें की नोएडा की रहने वाली त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि त्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।

कल मिले दूसरे पोस्टमॉर्टम के आदेश

इस मामले में कल दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। पहला यह कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया है। एम्स दिल्ली के फोरेंसिक विभाग ने इसकी तैयारी की पुष्टि की है।

Twisha Sharma Suicide Roof Photos पुलिस कस्टडी में आरोपी पति

इसके बाद भोपाल समर्थ सिंह को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। समर्थ घटना के बाद से एक हफ्ते से ज्यादा समय से फरार था, जिसे शनिवार सुबह करीब 2 बजे कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस अब पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड मांगेगी।

इन्हें भी पढ़ें :