केन्द्र ने केजरीवाल सरकार की घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगाई: सूत्र

Ads

केन्द्र ने केजरीवाल सरकार की घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगाई: सूत्र

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 12:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की घर-घर तक राशन पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार इस योजना के लिए सभी तैयारियां हो चुकी थीं और इसे अगले सप्ताह से शुरू किया जाना था। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र ने इस योजना को इस आधार पर रोक दिया कि इसे लागू करने से पहले इसकी मंजूरी नहीं ली गई थी।’’

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप