केंद्र ने पेंशनभोगियों के लिए नियमों को आसान बनाने का अभियान चलाया

केंद्र ने पेंशनभोगियों के लिए नियमों को आसान बनाने का अभियान चलाया

केंद्र ने पेंशनभोगियों के लिए नियमों को आसान बनाने का अभियान चलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 20, 2022 8:47 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए ‘‘जीवन सुगमता’’ सुनिश्चित करने के वास्ते नियमों को आसान बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है।

एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के संबंध में पेंशन से जुड़े नीतिगत मामलों का प्रबंधन करने वाले विभाग ने विशेष अभियान के दौरान नियमों को आसान बनाने के लिए एक प्रमुख अभियान शुरू किया है।

केंद्र ने अपने सभी विभागों में नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाने, लंबित कार्यों का निपटान करने तथा सार्वजनिक शिकायतों को हल करने के मकसद से दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है।

एक अन्य प्रेस विज्ञप्ति में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशन से जुड़ी 4,200 लंबित शिकायतों का समाधान करने तथा केंद्र सरकार के 68 लाख पेंशनभोगियों के लिए ‘‘जीवन सुगमता’’ बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

उसने बताया कि 19 अक्टूबर 2022 तक यानी 18 दिन के भीतर पेंशन से जुड़ी 3,080 शिकायतों का पहले ही समाधान किया जा चुका है।

भाषा

गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में