केंद्र को इजराइल-हमास युद्ध में संघर्षविराम पर जोर देना चाहिए: माकपा नेता तारिगामी

Ads

केंद्र को इजराइल-हमास युद्ध में संघर्षविराम पर जोर देना चाहिए: माकपा नेता तारिगामी

  •  
  • Publish Date - October 22, 2023 / 03:50 PM IST,
    Updated On - October 22, 2023 / 03:50 PM IST

श्रीनगर, 22 अक्टूबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम वाई तारिगामी ने रविवार को केंद्र से इजराइल-हमास युद्ध को रोकने के लिए संघर्षविराम पर जोर देने का आह्वान किया।

तारिगामी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं हमारी सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह मूकदर्शक न बनी रहे और (पूर्व प्रधानमंत्रियों) जवाहरलाल नेहरू तथा अटल बिहारी वाजपेयी की पारंपरिक नीति का पालन करे।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को क्षेत्र में हिंसा रोकने के लिए काम करना चाहिए जिन्होंने ‘‘अपनी आंखें बंद कर ली हैं’’।

संघर्ष सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर किए गए अभूतपूर्व हमलों के बाद शुरू हुआ था। इजराइल ने 2007 से गाजा पर शासन करने वाले इस्लामी आतंकवादी समूह के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी हमला शुरू किया है।

खबरों के मुताबिक, हमास द्वारा किए गए घातक हमले में इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, और इसने कम से कम 210 लोगों को बंदी बना। वहीं, गाजा में इजराइली हमले में लगभग 4,385 फलस्तीनी मारे गए हैं।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल