केंद्र का ‘डिजिटल स्टैक’ पर्यटन उत्पादों, सेवाओं की विस्तृत शृंखला को एक मंच पर लाएगा

Ads

केंद्र का ‘डिजिटल स्टैक’ पर्यटन उत्पादों, सेवाओं की विस्तृत शृंखला को एक मंच पर लाएगा

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 12:42 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 12:42 AM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने रविवार को पर्यटन क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा विकसित करने की परियोजना शुरू की, जिसके तहत उपयोगकर्ताओं को एक खुले एकीकृत मंच पर पर्यटन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और उत्पादों तक पहुंच की सुविधा मिलेगी।

पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक (एनडीटीएस) तैयार करने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ हाथ मिलाया है।

इसका लक्ष्य वर्ष 2028 के अंत तक ‘‘23,000 पर्यटन अनुभवों और होमस्टे’’ को मंच से जोड़ना तथा उन्हें ‘‘खोज योग्य, भरोसेमंद और बुकिंग योग्य’’ बनाना है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यहां भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में इस परियोजना की शुरुआत की।

भाषा जितेंद्र आशीष

आशीष