नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी की अमेरिका के द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी हित से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयासों और नौवहन की स्वतंत्रता पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद ब्रायन मास्ट के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें हाल में पारित एसआरआईए (रूस और ईरान पर प्रतिबंध संबंधी कानून) और दोनों देशों के संबंधों की आगे की दिशा शामिल है।’’
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी हित से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयासों और नौवहन की स्वतंत्रता पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
भाषा आशीष अमित
अमित