ओडिशा के सीईओ ने एसआईआर में लगे कर्मियों के लिए परामर्श जारी किया

ओडिशा के सीईओ ने एसआईआर में लगे कर्मियों के लिए परामर्श जारी किया

ओडिशा के सीईओ ने एसआईआर में लगे कर्मियों के लिए परामर्श जारी किया
Modified Date: May 25, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: May 25, 2026 10:01 pm IST

भुवनेश्वर, 25 मई (भाषा) भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के चलते ओडिशा के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय ने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान लू के प्रभाव की रोकथाम और उससे बचाव के लिए सोमवार को परामर्श जारी किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के रूप में भी कार्यरत सभी जिलाधिकारियों को लिखे एक पत्र में, सीईओ के कार्यालय ने अधिकारियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को अभियान में लगे कर्मियों के लिए एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच भीषण गर्मी के दौरान दौरे, घर-घर जाकर सत्यापन और बाहरी गतिविधियों से यथासंभव बचा जाना चाहिए।’’

डीईओ को सुबह छह बजे से 11 बजे और शाम चार बजे से सात बजे तक काम करने की सलाह दी गई है।

परामर्श में अधिकारियों को आपातकालीन संचार के लिए मोबाइल फोन, पानी की बोतलें, ओआरएस पैकेट, टोपी साथ रखने का भी निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी और अंतिम मतदाता सूची छह सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए एक जुलाई की पात्रता तिथि निर्धारित की गई है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में