राजस्थान के 32 नगर निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए: राज्य निर्वाचन आयोग
राजस्थान के 32 नगर निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए: राज्य निर्वाचन आयोग
जयपुर, 18 सितंबर (भाषा) राजस्थान के 32 नगर निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य में कुल 309 नगर निकाय हैं जहां अध्यक्षीय पदों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है।
आयोग के अनुसार इनमें से 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें से दो जगह कांग्रेस, दो जगह निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष बने हैं। आयोग के अनुसार बाकी जगह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए हैं।
राज्य में सात नगर निगम सहित 305 निकायों में महापौर, सभापति व अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होंगे। उसके बाद 22 सितंबर को उप महापौर, उपसभापति व उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे।
वहीं नगर निगम जयपुर, नगर निगम जोधपुर व नगर निगम कोटा और सुकेत (कोटा) नगर पालिका में अध्यक्षीय व उपाध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव 25 सितंबर को होगा।
भाषा पृथ्वी शोभना
शोभना

Facebook


