झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का 69 वर्ष की आयु में निधन

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का 69 वर्ष की आयु में निधन

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का 69 वर्ष की आयु में निधन
Modified Date: September 18, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: September 18, 2026 11:28 pm IST

रांची, 18 सितंबर (भाषा) झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधान को यकृत संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधान को बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।’

प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पर्यटन मंत्री भी रही थीं।

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधान का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की।

मरांडी ने कहा, ‘उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के साथ-साथ लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में