Chandranath Rath Murder Today Update: ‘फांसी नहीं बल्कि दी जाये ये सजा..’ सुवेन्दु अधिकारी के मृत PA की मां आई मीडिया के सामने, रोते हुए कही ये बड़ी बात..

Ads

Chandranath Rath Murder Today Update: सुवेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या पर माँ ने न्याय और साजिश की जांच की मांग उठाई।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 01:38 PM IST

Chandranath Rath Murder Today Update || Image- PTI Bhasha File

HIGHLIGHTS
  • चंद्रनाथ रथ की माँ ने आरोपियों को आजीवन कारावास देने की मांग की।
  • हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश होने का परिवार ने जताया शक।
  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते थे मृतक चंद्रनाथ रथ।

कोलकाता: बंगाल में चुनाव ख़त्म होने और हिंसा की घटनाओं के बीच भाजपा के दिग्गज नेता सुवेन्दु अधिकारी के निज सहायक की गोली मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हत्याकांड के बाद प्रदेश में एक बार फिर से सियासत तेज हो गई हैं। इस मर्डर के बाद मृतक चन्द्रनाथ रथ की माँ ने भी मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि, “मैं एक माँ हूँ जिसने अपने बेटे को खो दिया है। मैं चाहती हूँ कि इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सज़ा मिले। लेकिन, मैं एक माँ भी हूँ। इसलिए, मैं नहीं चाहती कि इन अपराधियों को फाँसी दी जाए, बल्कि उन्हें आजीवन कारावास मिले। जब नई पार्टी सत्ता में आएगी, तब मैं उसके लिए न्याय की माँग करूँगी। (Chandranath Rath Murder Today Update) वह कल यहाँ आया था, और मैंने उसके लिए खाना बनाया था। मैंने उससे घर आने को कहा था। उसने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह की वजह से व्यस्त है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

रथ की माँ ने कहा, “इसके पीछे निश्चित रूप से कोई राजनीतिक मकसद है। सुवेंदु अधिकारी उसे अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते थे, और वह सुवेंदु अधिकारी को अपने बड़े भाई की तरह मानता था। मुझे लगता है कि TMC ने उसे इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जिताने की कोशिश में उसकी भूमिका थी।”

गौरतलब है कि, भाजपा ने इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और राज्य “जंगल राज” की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा नेताओं ने बताया सुनियोजित राजनीतिक हत्या

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ को बुधवार को मध्यग्राम इलाके में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने इसे सुनियोजित राजनीतिक हत्या बताया है। (Chandranath Rath Murder Today Update) सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया, उसका चेसिस नंबर तक बदला गया था।

संविधान और कानून का शासन समाप्त : भाजपा

भट्टाचार्य ने कहा कि यह सिर्फ सामान्य हत्या नहीं बल्कि किसी बड़े राजनीतिक संदेश या प्रतिशोध की कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में संविधान और कानून का शासन समाप्त हो चुका है। भाजपा नेता ने कहा कि अब जनता को लोकतांत्रिक तरीके से इस माहौल को बदलने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

सुवेंदु अधिकारी ने बताया, “निर्दयी और पूर्व नियोजित हत्या

वहीं, सुवेंदु अधिकारी ने भी इस घटना को “निर्दयी और पूर्व नियोजित हत्या” करार दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

तीन संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर आया था और बेहद करीब से गोली चलाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी पेशेवर अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। (Chandranath Rath Murder Today Update) इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी हत्या की निंदा करते हुए मामले की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। फ़िलहाल मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :

Q1. चंद्रनाथ रथ कौन थे?

Ans: चंद्रनाथ रथ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और करीबी सहयोगी माने जाते थे।

Q2. चंद्रनाथ रथ की माँ ने क्या मांग की?

Ans: उन्होंने आरोपियों को फांसी नहीं बल्कि आजीवन कारावास देने की मांग की है।

Q3. परिवार ने हत्या के पीछे क्या आरोप लगाए?

Ans: परिवार ने हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश और TMC की भूमिका होने का आरोप लगाया।