दोस्त की कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज का पैसा हड़पने के आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Ads

दोस्त की कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज का पैसा हड़पने के आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 04:03 PM IST

श्रीनगर, 25 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बचपन के दोस्त की पत्नी के कैंसर के इलाज का पैसा हड़पने के आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता 40 साल से अधिक पहले एक बोर्डिंग स्कूल में सहपाठी थे।

अधिकारियों के अनुसार, अनंतनाग जिले के रहने वाले और अब जम्मू में रह रहे अफाक अहमद ठग ने अपने 40 साल पुराने दोस्त शबीर अहमद से उसकी कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने का वादा कर कथित तौर पर पैसे लिए थे।

उन्होंने कहा, “ठग ने शिकायतकर्ता को 3.18 लाख रुपये देने के लिए लुभाया, लेकिन वादे के मुताबिक दवाइयां उपलब्ध नहीं कराईं।”

जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में न्यायिक निर्णय के लिए सक्षम अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव