उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी जयपाल सिंह का कोविड-19 से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी जयपाल सिंह का कोविड-19 से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी जयपाल सिंह का कोविड-19 से निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: May 6, 2021 8:40 am IST

नोएडा, छह मई (भाषा) भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी जयपाल सिंह का बृहस्पतिवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया।

चौधरी जयपाल सिंह उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त,मायावती एवं राजनाथ सिंह की सरकारों में मंत्री रहे।

उनका अंतिम संस्कार मेरठ के खरखोदा के लालपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम को किया जाएगा।

बता दें कि चौधरी जयपाल सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। उन्होंने पहला चुनाव कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वर्ष1977 में लड़ा।

सिंह वर्ष 1993 में भाजपा में शामिल हुए और उसी साल पहली बार विधायक बने।

चौधरी जयपाल सिंह वर्ष 1997 में भाजपा सरकार में मंत्री बने। वह सामाजिक रुप से गुर्जर महासभा से जुड़े थे।

उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

भाषा सं मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में