केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन के नाम के ऐलान के बाद चेन्निथला अपने आवास से चले गए

Ads

केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन के नाम के ऐलान के बाद चेन्निथला अपने आवास से चले गए

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 01:45 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 01:45 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा वी. डी. सतीशन के नाम का ऐलान किए जाने के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला अपने आवास से चले गए। यह पता नहीं चल पाया है कि वह कहां गए।

केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों में चेन्निथला का नाम भी था।

एआईसीसी द्वारा घोषणा किए जाने के बाद पत्रकार यहां वझुथाकाउड स्थित चेन्निथला के आवास पर पहुंचे।

कांग्रेस नेता ज्योति कुमार चमाक्कला ने पत्रकारों को बताया कि चेन्निथला घर पर नहीं हैं, वह पहले ही जा चुके हैं।

हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि चेन्निथला कहां गए थे।

ऐसी खबरें हैं कि चेन्निथला ने एआईसीसी के फैसले पर आपत्ति जताई है और हो सकता है कि वह बृहस्पतिवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में भी शामिल न हों।

उनके करीबी नेताओं ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि चेन्निथला ने आलाकमान के प्रति कोई असहमति व्यक्त नहीं की।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा