Punjabi Singer Baljeet Singh : घर से आ रही थी तेज बदबू, दरवाजा खुला तो बिस्तर पर मिला मशहूर पंजाबी सिंगर का सड़ा-गला शव! हत्या की आशंका

Ads

पंजाब के लुधियाना में मशहूर पंजाबी सिंगर और लेखक बलजीत सिंह अपने घर में मृत पाए गए। घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर शव सड़ी-गली हालत में मिला और घर में कई जगह खून के धब्बे भी पाए गए। पुलिस हत्या की आशंका को लेकर जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 11:10 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 11:25 PM IST

Punjabi Singer Baljeet Singh

HIGHLIGHTS
  • लुधियाना में पंजाबी सिंगर और लेखक बलजीत सिंह घर में मृत मिले।
  • घर में कई जगह खून के धब्बे मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई।
  • पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच कर रही है।

लुधियाना : Punjabi Singer Baljeet Singh :  पंजाब के लुधियाना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सुधार पट्टी धालीवाल गांव में मशहूर पंजाबी सिंगर और लेखक बलजीत सिंह अपने ही घर में मृत पाए गए हैं। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उनका शव सड़ी-गली हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच और मौके के हालात को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

परिवार से नहीं था संपर्क

बता दें की बलजीत सिंह घर में अकेले रहते थे और पिछले कुछ दिनों से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। गुरुवार सुबह जब सुधार पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले। पुलिस का अनुमान है कि शव की हालत को देखते हुए मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उनसे कौन-कौन मिलने आया था।

जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें की हाल ही में शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की भी जिम के बाहर ताबड़तोड़ 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। Punjabi Singer Baljeet Singh : बलजीत सिंह की मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-