छत्तीसगढ़: गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कम से कम आठ नक्सलियों को ढेर किया

Ads

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में कम से कम आठ नक्सलियों को ढेर किया

  •  
  • Publish Date - September 11, 2025 / 06:47 PM IST,
    Updated On - September 11, 2025 / 06:47 PM IST

गरियाबंद, 11 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया।

मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली समेत कम से कम आठ नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

भाषा संजीव रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र