रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियांवयन में छत्तीसगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ ने जिला स्तर पर भी पूरे देश में टाॅप किया है। जिलावार जारी सूची में प्रदेश के धमतरी डिस्ट्रिक्ट ने देश में पहला स्थान हासिल किया, वहीं राजधानी रायपुर तीसरे और मुख्यमंत्री का गृह जिला राजनांदगांव छठे स्थान पर रहा, बालोद आठवें और बलौदाबाजार दसवे नंबर पर रहा।
यह भी पढ़ें – 17 साल के मुन्ना के माथे पर कुदरत ने लिख रखा है CAT
देश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियांवयन में प्रदेश के 5 जिले टाॅप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे है। रविवार को जारी हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों की माने तो देश के 34 राज्यों में छत्तीसगढ़ 84.75 प्रतिशत ओवरआॅल परर्फोमेंस के साथ अव्वल रहा। वहीं उत्तर प्रदेश 82.65 प्रतिशत के साथ 2 दूसरे, मध्यप्रदेश 81.8 प्रतिशत के साथ तीसरे, बंगाल 78.95 प्रतिशत के साथ चैथे और राजस्थान 72.43 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान पाने में कामयाब रहा।
देखें राज्यवार पूरी लिस्ट –
प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ को पहली रैंक मिलना इस बात का गवाह भी है कि केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार भी बेघर व बेसहारा लोगों को अपना आवास उपलब्ध कराने में पूरी तन्मयता के साथ जुटी है।
वेब डेस्क, IBC24