छत्तीसगढ़ : दो अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति

Ads

छत्तीसगढ़ : दो अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति

  •  
  • Publish Date - August 12, 2024 / 03:52 PM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 03:52 PM IST

दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सोमवार को दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 30 जुलाई को बिभु दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद के नामों की सिफारिश की थी।

कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि गुरु और प्रसाद को दो वर्ष की अवधि के लिए ‘वरिष्ठता क्रम में’ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश