मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध से जुड़े पक्षों के हितों को लेकर बैठक की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध से जुड़े पक्षों के हितों को लेकर बैठक की
जयपुर, 27 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध से सम्बद्ध (हितबद्ध) पक्षों के हितों को लेकर शनिवार को यहां उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बांध में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं सुधार कार्यों के साथ ही ‘लिफ्ट’ सिंचाई योजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए एवं किसानों को इसका वास्तविक लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों, जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन तथा क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समय-सीमा में सभी निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार भी मौजूद थे।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


