कोलकाता, 28 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह इस्कॉन मुख्यालय का दौरा करने और वहां के साधु-संतों से मिलने के लिए मायापुर रवाना हुए।
शुभेंदु के दौरे से पहले मायापुर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अवरोधक लगाए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री दौरे के दौरान इस्कॉन के साधुओं और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। वह कुछ घंटे मायापुर में रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना फैलने के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर के पास इकट्ठा होने लगे।
नदिया जिले में स्थित इस्कॉन का विशाल परिसर हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा