सिंधू सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Ads

सिंधू सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 01:31 PM IST

सिंगापुर, 28 मई (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।

सिंधू ने 37 मिनट के भीतर जापान की रिको गुंजी को 21 . 9, 21 . 12 से हराया ।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की अन सि यंग से होगा ।

पुरूष युगल में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में चीनी ताइपै के ली झि हुइ और यांग पो सुआन को 21 . 15, 11 . 21, 21 . 18 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई ।

अब उनका सामना मलेशिया के खाइ शिंग कांग और आरोन ताइ से होगा ।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी अंतिम आठ में पहुंच गए जिन्होंने जापान की युता वातानाबे और माया तागुची को 8 . 21, 21 . 17, 21 . 16 से मात दी ।

अब उनका सामना कोरिया के किम जाए हियोन जांग और हा जियोंग तथा मलेशिया के चेन तांग जिये और तोह ई वेइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

भाषा मोना

मोना