मुख्यमंत्री ‘पेरुंथलैवर कामराजर नाश्ता योजना’ का करेंगे विस्तार

मुख्यमंत्री 'पेरुंथलैवर कामराजर नाश्ता योजना' का करेंगे विस्तार

मुख्यमंत्री ‘पेरुंथलैवर कामराजर नाश्ता योजना’ का करेंगे विस्तार
Modified Date: September 18, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: September 18, 2026 8:31 pm IST

चेन्नई, 18 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 22 सितंबर को यहां छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ‘पेरुंथलैवर कामराजर नाश्ता योजना’ के विस्तार की शुरुआत करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस विस्तारित योजना से 15,454 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लगभग 15.30 लाख अतिरिक्त छात्रों को लाभ मिलेगा। यह पहल स्कूली बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और उनके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस विस्तार के लिए चालू वित्त वर्ष में 217.63 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कोष आवंटित किया गया है जिससे इस कार्यक्रम का कुल बजट बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया है।

यहां सचिवालय में विजय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में 22 सितंबर को विस्तारित योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया।

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री तिरुवनमियूर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में इस पहल की शुरुआत करेंगे।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में