Vikram University Controversy/Image Credit: IBC24.in
Vikram University Controversy: उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फाउंडेशन कोर्स का प्रश्न पत्र सामने आया।
दरअसल, बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया कि- ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’.. इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान और दंड देने वाला।
जैसे ही यह सवाल सार्वजनिक हुआ, हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। (Vikram University Controversy) इधर, विवाद को बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत जांच की बात कही है। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने पूरे मामले को परीक्षा समिति को सौंप दिया है।
Vikram University Controversy: इधर, मामले पर सियासत भी देखने को मिली। कांग्रेस ने इसे सोची समझी साजिश बताई तो..दूसरी तरफ बीजेपी ने मुद्दे पर बयानबाजी करने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
इन्हे भी पढ़ें:-