दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर से एक बच्चे की मौत, सात घायल

Ads

दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर से एक बच्चे की मौत, सात घायल

  •  
  • Publish Date - September 11, 2023 / 07:32 PM IST,
    Updated On - September 11, 2023 / 07:32 PM IST

बदायूं (उप्र), 11 सितंबर (भाषा) बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिल में हुई आमने-सामने की टक्कर से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वजीरगंज थाना इलाके के सोई पुलिया के निकट दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में अर्पित नामक पांच वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष