हिंसाग्रस्त मणिपुर के बच्चों ने मिजोरम के स्कूलों में लिया एडमिशन, परिजनों को है बच्चों के भविष्य की चिंता

Ads

हिंसाग्रस्त मणिपुर के बच्चों ने मिजोरम के स्कूलों में लिया एडमिशन:Children of violence-hit Manipur take admission in Mizoram schools

  •  
  • Publish Date - June 21, 2023 / 03:29 PM IST,
    Updated On - June 21, 2023 / 03:49 PM IST

Guidelines issued regarding eye flu

Children of violence-hit Manipur take admission in Mizoram schools : आइजोल। हिंसाग्रस्त मणिपुर से अपने परिवारों के साथ आए 1,500 से अधिक बच्चों ने मिजोरम के विभिन्न स्कूलों में दाखिला लिया है। मिजोरम के शिक्षा निदेशक लालसंगलियाना ने बताया कि विस्थापित बच्चों को सरकारी स्कूलों में निशुल्क दाखिला दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्थिति पर विचार करते हुए उन्हें आवश्यक दस्तावेज न होने के बावजूद स्कूलों में दाखिला लेने की अनुमति दी गयी।

read more : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन ने माफी मांगी

Children of violence-hit Manipur take admission in Mizoram schools : इस बीच, मिजोरम के गृह आयुक्त और सचिव एच लालेंगमाविया ने मणिपुर से आतंरिक रूप से विस्थापित हुए 11,800 से अधिक लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद जतायी। उन्होंने मंगलवार को मणिपुर के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों पर कार्यकारी समिति की बैठक में बताया कि वह मदद मांगने के लिए पर्यटन मंत्री रॉबर्ट रोमाविया के साथ दिल्ली गए थे।

read more : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने योग दिवस के अवसर पर किया योग, बताया अपनी फिटनेस का राज

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विस्थापित लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए केंद्र से 10 करोड़ रुपये मांगे हैं। मानसून आने के साथ ही बैठक में उचित सरकारी इमारतों को खाली कराने का फैसला लिया गया ताकि विस्थापित लोगों को अस्थायी शिविरों के बजाय इन इमारतों में ठहराया जाए। आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार तक पड़ोसी राज्य मणिपुर के 11,870 लोगों ने मिजोरम के 11 जिलों में पनाह ली।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें