Chirag Paswan Viral Video/Image Credit: X Handle
Chirag Paswan Viral Video: जालंधर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को जालंधर दौरे पर थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जब अमृतसर से जालंधर जा रहे थे उस दौरान उन्होंने अपना VIP प्रोटोकॉल तोड़ दिया और काफिले को बीच सड़क पर रोक दिया इसके बाद केंद्रीय मंत्री पासवान ने सड़क किनारे घायल पड़ी एक युवती को अस्पताल पहुंचवाया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमृतसर से जालंधर जाते समय उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी एक युवती दिखी। जिसको देखते ही चिराग पासवान ने अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने तुरंत अपनी टीम को निर्देश दिया कि युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उसका तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। (Chirag Paswan Viral Video) केंद्रीय मंत्री पासवान द्वारा काफिला रोककर युवती को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
चिराग पासवान ने VIP प्रोटोकॉल छोड़ रोका अपना काफिला, सड़क पर घायल पड़ी युवती को पहुंचाया अस्पताल!
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अमृतसर से जालंधर जाते समय सड़क किनारे घायल पड़ी एक युवती को देख अपना काफिला रोका और उसे अस्पताल पहुंचाया !! pic.twitter.com/0u1zMMGfZn
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 19, 2026
Chirag Paswan Viral Video: घटना जालंधर से लगभग 10-15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लान के निकट हुई। चिराग पासवान ने युवती की स्थिति देखते हुए अपनी यात्रा बीच में रोक दी और व्यक्तिगत रूप से यह पक्का किया कि उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। युवती को अस्पताल पहुंचाने के बाद ही उन्होंने अपनी आगे की यात्रा जारी की। इस संवेदनशील कदम की सराहना की जा रही है, जिसमें एक व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भी मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी गई।
इन्हें भी पढ़ें:-