कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की : पुलिस

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की : पुलिस

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की : पुलिस
Modified Date: July 21, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: July 21, 2026 5:03 pm IST

मैसूरु (कर्नाटक), 21 जुलाई (भाषा) मैसूरु जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट में हुई।

पुलिस के अनुसार, हरीश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली।

उसने आत्महत्या से पहले लिखा एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें कहा गया था कि वह ऊपर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलेगा।

कथित पत्र में उसने लॉकर में रखी संपत्ति के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों का भी जिक्र किया और बताया कि उनकी चाबियां कहां हैं। साथ ही उसने पुलिस से अनुरोध किया कि वे इन चीजों को पत्र में बताए गए व्यक्ति को सौंप दें।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने अपनी मां को तीन दिन पहले ही अपनी रिश्तेदार के घर भेज दिया था।

हुंसूर शहर की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया।

पुलिस ने कहा कि घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में