नोटों की माला को लेकर रिश्तेदारों के बीच झड़प

Ads

नोटों की माला को लेकर रिश्तेदारों के बीच झड़प

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 09:53 PM IST

गुरुग्राम, छह मई (भाषा) हरियाणा के नूंह में एक शादी समारोह में उस वक्त अव्यवस्था फैल गयी जब नोटों की माला को लेकर जीजा और साले के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और मामला पथराव तक पहुंच गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी जानकारी दी।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस घटना में किसी को गंभीर रुप से चोट नहीं आयी।

नाहेदा गांव में हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

एक रिश्तेदार ने दूल्हे को नोटों की माला पहनाई, जबकि दूसरे ने कथित तौर पर छत से नोटों के बंडल फेंके और पटाखे फोड़े। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई जो बाद में झड़प में बदल गई।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना अरमान नाम के एक व्यक्ति की शादी के दौरान हुई, जब बारात निकलने वाली थी।

भाषा तान्या रंजन अविनाश

अविनाश