दिल्ली में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या
Modified Date: July 20, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: July 20, 2026 7:53 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में विद्यार्थियों के एक समूह के साथ झगड़े के बाद 11वीं कक्षा के 19 वर्षीय एक छात्र की सोमवार को कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कालकाजी में डीडीए फ्लैट्स के बी ब्लॉक में एक पार्क के पास हुई।

उनके मुताबिक, पूर्वाह्न 2.23 बजे स्कूली छात्रों के बीच झगड़े के बाबत सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि लड़का चाकू से किए गए वार से जख्मी पड़ा है।

पुलिस ने कहा कि कैट्स एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जेजे कैंप, ओखला फेज-2 निवासी सैय्यद हुसैन (19) के रूप में हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वह कालकाजी के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो. तीन लोगों के साथ झगड़े के दौरान हुसैन को चाकू घोंपा दिया गया।’

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनका पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि वे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं और गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

घटना के पीछे का सटीक मकसद अब तक स्थापित नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में