दिल्ली में क्लस्टर बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

दिल्ली में क्लस्टर बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 04:02 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषाा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बुधवार सुबह एक क्लस्टर बस में आग लग गई, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बस में आग लगने की यह घटना द्वारका सेक्टर-9 के निकट हुई और आग ने तेजी से पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद चालक ने तुरंत बस रोकी और परिचालक के साथ मिलकर आग के फैलने से पहले ही गाड़ी में से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान

नोमान देवेंद्र

देवेंद्र